8 जून 2024 - 09:08
संयुक्त राष्ट्र ने इस्राईल को बच्चों का क़ातिल बताया, ब्लैकलिस्ट में डाला

संयुक्त राष्ट्र में ज़ायोनी शासन के प्रतिनिधि ने कहा कि शुक्रवार के दिन हमे आधिकारिक तौर पर खबर दी गयी है कि बच्चों के खिलाफ अपराध के लिए ज़ायोनी राष्ट्र को संयुक्त राष्ट्र की ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है।

फिलिस्तीन में लगातार 247 दिन से क़त्ले आम कर रहा इस्राईल अब तक 37 हज़ार बेगुनाह नागरिकों की जान ले चुका है जिसमे अधिकांश महिलाऐं और बच्चे हैं।

ज़ायोनी शासन के टीवी चैनल 13 ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूएन में तल अवीव प्रतिनिधिमंडल को सूचित किया है कि उन्होंने फिलिस्तीनी बच्चों के क़त्ले आम के लिए इस्राईल को संयुक्त राष्ट्र की काली सूची में डाल दिया है।

संयुक्त राष्ट्र में ज़ायोनी शासन के प्रतिनिधि ने कहा कि शुक्रवार के दिन हमे आधिकारिक तौर पर खबर दी गयी है कि बच्चों के खिलाफ अपराध के लिए ज़ायोनी राष्ट्र को संयुक्त राष्ट्र की ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है।

वहीँ इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए ज़ायोनी विदेश मंत्री ने कहा कि इस फैसला का मक़बूज़ा फिलिस्तीन और संयुक्त राष्ट्र के संबंधों पर असर पड़ेगा।